माली में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे
प्रमुख धार्मिक नेता महमूद डिको के नेतृत्व में विपक्षी खेमा राष्ट्रपति कीता पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और देश के मध्य व उत्तरी हिस्से में सुरक्षा की खराब हो रही स्थिति को संभाल न पाने का आरोप लगाता रहा है.
khidki desk

माली की राजधानी बमाको में शुक्रवार को हजारों की तादाद में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे हैं। वे राष्ट्रपति इब्राहीम कीता के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
इससे पहले भी 5 जून को राष्ट्रपति कीता को हटाने के लिए बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए थे। माली में हाल के समय में तेजी से उभर रहे एक प्रमुख धार्मिक नेता महमूद डिको के नेतृत्व में विपक्षी खेमा तैयार हुआ है।
जो राष्ट्रपति कीता पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने और देश के मध्य व उत्तरी हिस्से में सुरक्षा की खराब हो रही स्थिति को संभाल न पाने का आरोप लगाता रहा है।
विपक्ष देश में राजनीतिक सुधार व अर्थव्यवस्था की हालत ठीक करने की मांग कर रहा है। ताजा विरोध-प्रदर्शन इसी विपक्षी खेमे के आह्वान पर हुए हैं।
बता दें कि माली में पिछले चार वर्षों से जारी हिंसा के कारण गृहयुद्ध जैसे हालात हैं, जिसके चलते हजारों नागरिक और सैनिक मारे गए हैं।
हजारों लोगों को अपने निवास स्थान से विस्थापित भी होना पड़ा है। माली अलकायदा, आईएसआईएस के जुड़े समूहों और यहां के मूल जनजातीय लोगों के अलावा सरकार, स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय ताकतों के बीच के जटिल संघर्षों में फंस गया है।