लीबियाई संसद अध्यक्ष ने कहा, सैन्य दख़ल के लिए तैयार रहे मिस्र
लीबिया में जीएनए और सैन्य कमांडर ख़लीफ़ा हफ़्तार की अगुआई वाली विद्रोही सेनाओं के बीच चल रहे संघर्ष के बीच मिस्र लगातार लीबिया में सैन्य दख़ल करने की बात कह रहा है।
-khidki desk

लीबिया में पूर्वी-स्थित संसद के अध्यक्ष अकीला सालेह ने मिस्र की सेनाओं से लीबिया में सैन्य दख़ल देने के लिए तैयार रहने को कहा है। सालेह ने कहा कि अगर संयुक्त राष्ट्र के समर्थन वाली अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार यानी जीएनए की सेना ने रणनीतिक रूप से अहम माने जाने वाले शहर सिरते पर हमला किया तो मिस्र को लीबिया में सैन्य दख़ल देने का अधिकार है।
बता दें कि लीबिया में जीएनए और सैन्य कमांडर ख़लीफ़ा हफ़्तार की अगुआई वाली विद्रोही सेनाओं के बीच चल रहे संघर्ष के बीच मिस्र लगातार लीबिया में सैन्य दख़ल करने की बात कह रहा है। कुछ दिन पहले ही आरएनए ने चेतावनी देते हुए कहा था कि मिस्र के दख़ल से लीबिया में युद्ध जैसे हालात पैदा हो रहे हैं।