top of page

मीराबाई चानू ने जीता रजत पदक

चानू की इस उपलब्धि के साथ भारत के खाते में टाक्यो 2021 का पहला पदक ​जुड़ा है.

- Khidki Desk

PC: @mirabai_chanu (Twitter Handle)

टोक्यो ऑलंपिक्स में भारतीय वेटलिफ़्टर मीराबाई चानू ने रजत पदक जीत लिया है. उन्होंने महिला 49 किलोग्राम वर्ग में प्रतिभाग किया था और कुल 202 किलोग्राम भार उठाकर उन्होंने यह पदक हासिल किया.


पदक जीतने के बाद अपने ट्विटर हेंडल से उन्होंने खुशी ज़ाहिर करते हुए इस पदक को देश के नाम समर्पित किया है. उन्होंने इसके लिए सभी भारतीयों का आभार जताया जिन्होंने उनकी इस जीत के लिए प्रार्थनाएँ थी.


चानू की इस उपलब्धि के साथ भारत के खाते में टाक्यो 2021 का पहला पदक ​जुड़ा है.


bottom of page